नई दिल्ली, फरवरी 28 -- संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करेंगे: विनोद जाखड़ - एनएसयूआई के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने ग्रहण किया पदभार नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण के साथ शनिवार को संगठन के कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संविधान संकल्प सभा का आयोजन किया। देशभर से आए विद्यार्थियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान की रक्षा और छात्र अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का राष्ट्रीय संकल्प है। हम लोग संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि एक साधारण और संघ...