चाईबासा, अप्रैल 15 -- चाईबासा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब द्वारा आज़ाद भारत में संविधान निर्माण में दिए गए उनके ऐतिहासिक योगदान, सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए संविधान की रक्षा एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर गीता बालमुचू ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा, संघर्ष और संगठन के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- संविधान के शिल्पी को बारंबार नमन : श्री नवीन हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता और समानता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.