खगडि़या, जुलाई 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। 5 जुलाई उस दृढ़ संकल्प का दिन है। जब बाबा साहेब के संविधान की मूल भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, पिछड़े, दलितों, वंचितों, शोषितों, गरीबों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की गई थी। यह बातें शहर के बलुआही स्थित राजद कार्यालय में पार्टी के 30 वें स्थापना दिवस के मौके पर अपने संबोधन में पूर्व विधायक सह जिला प्रभारी एज्या यादव ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। आज लालू यादव के सामाजिक न्याय के संकल्प के वृक्ष राष्ट्रीय जनता दल 30 वर्ष का हो गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय जनता दल देवघर ने पार्टी का मनाया 30 वां स्थापना दिवस सामाजिक न्याय के नेता लालू प्रसाद यादव ...