अयोध्या, दिसम्बर 6 -- अयोध्या। समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में उनके आवास पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता फैलाना है। संविधान की मर्यादा बनाए रखना और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना ही हमारी संस्था की प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...