कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत के कानपुर महानगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधायक राहुल बच्चा सोनकर, भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान एवं जिला पंचायत की प्रशासक स्वप्निल वरुण ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अशोक रावत ने अगले साल प्रस्तावित यूपी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। भाजपा का हर कार्यकर्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। पीएम मोदी ने अनुसूचित समाज को केवल वोट बैंक नहीं माना, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा एवं सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

सपा और कांग्रेस पर प्रहार...