पाकुड़, जनवरी 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने एसकेएम इंटर कॉलेज सिलमपुर (महेशपुर) एवं में विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एसकेएम इंटर कॉलेज सिलमपुर में हुई। जहां विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जय हिंद और वंदे मातरम् के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का सम्मान और उसका पालन करना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है, जो हमें समानता, न्याय, स्वतंत्र...