नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच शनिवार को प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. महताब आलम रिजवी ने कहा कि छात्रसंघ के संविधान का मसौदा मिलते ही चुनाव की तारीख घोषित कर दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग यहां माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस ने नेता इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने आपत्तिजनक तरीके से परिसर प्रवेश किया है इसलिए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। यह भी पढ़ें- Delhi News: जामिया में प्रदर्शन जारी, अब ऑनलाइन होंगी कक्षाएं छात्रसंघ चुनाव की तारीख मसौदे के बाद रजिस्ट्रार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ के संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए पहले ही समिति ग...