लोहरदगा, मई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान बचाओ रैली-सभा का आयोजन कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन परिसर में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी एआईसीसी के सचिव डा बेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डा रामेश्वर उरांव समेत कई प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेता शामिल हुए। बेला प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि इस रैली के माध्यम से आम लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। केंद्र की भाजपा नीत सरकार के द्वारा किए जा रहे संविधान का अपमान और उन्हें समय-समय पर बदलने की साजिश रची जा रही है। भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है लोगों का अधिकार छीनने का साजिश कर रही है। देश के स्वतंत्र संस्थान ईडी, सीबीआई, एवं चुनाव आयोग ...