सहारनपुर, अगस्त 21 -- सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने दावा किया सपा 2027 का विधानसभा चुनाव 2024 से भी अधिक मजबूती के साथ लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर देश में नफरत का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने समेत कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया एलाइंस के साथ है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जो भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे पार्टी उसी के अनुसार काम करेगी। काग्रेस सांसद इमरान मसूद के हालिया बयानों पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उनका नेतृत्व जाने। प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी में 2...