शामली, सितम्बर 14 -- शामली। क्रांतिकारी नागरिक दल की ओर से रविवार को हनुमान टीला परिसर में 'भारतीय संविधान तथा लोकतंत्र में समानता का आदर्श एवं व्यवहार' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने लोकतंत्र में समानता के सिद्धांत और संविधान के अनुच्छेद-14 के प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया। मुख्य वक्ता प्राचार्य मनमोहन कृष्ण जल्ली ने कहा कि लोकतंत्र समानता के आधार पर संचालित होता है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद-14 विधि के समक्ष समानता और कानून के समान संरक्षण की व्यवस्था करता है। सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में आरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रावधानों को लेकर समानता के सिद्धांत पर बहस की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- समान शिक्षा और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन सरकारी नौकरियों, पदोन्नति तथा ...