संविधान और आरक्षण समाप्त करना चाहती है भाजपा सरकार
मऊ, जुलाई 4 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। दुबारी के अम्बेडकर पुरवा में समाजवादी पार्टी का पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण दोनों समाप्त करना चाहतीं है। इसको बचाने के लिए जनता को लामबंद होकर पीडीए महा पंचायत की तैयारी में पिछड़ा वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की भागीदारी भारी संख्या में करना होगा। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायू होने की कामना किया। चौपाल की अध्यक्षता सुनील कुमार तथा संचालन लालजी मौर्य ने किया। इस अवसर पर मुनीब चौहान, सुरेश यादव ,अमरनाथ मौर्य , इस्रावती देवी, अमला देवी, हीरालाल, आशीष कुमार, त्रिभुवन आर्य, श्रवण कुमार, ललीता विश्वकर्मा ,बरकत आदि रहें।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.