हजारीबाग, नवम्बर 26 -- बरही प्रतिनिधि। श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया। विद्यालय की मॉर्निंग एसेंबली में छात्र छात्राओं और शिक्षकों को संविधान की शपथ दिलाई गई। प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि संविधान अधिकार और कर्तव्य प्रदान करता है, वह न केवल देश के विकास में योगदान देता है बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। शिक्षक शुभा पांडेय और अमरजीत कुमार ने बताया कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...