बरेली, मई 19 -- भमोरा। तीन माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज भमोरा सीएचसी में तैनात संविदा डॉक्टरों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। सीएचसी में संविदा पर तैनात डॉ. मंजीत सिंह, श्वेतांवरी, सबा खान, एक्सरे टेक्नीशियन सर्वेंद्र कुमार, एलटी जोगिंदर, अमित कुमार, स्टाफ नर्स सुजियाना,नाहिदा, एसटीएस मनोज कुमार आदि ने बताया कि उन्हें मार्च से अब तक तीन माह का वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे है। उन्हें बच्चों के स्कूलों में फीस जमा करने के साथ भुखमरी जैसे हालत बनते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- वेतन न मिलने पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर काली पट्टी बांध किया कार्य। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मियों ने बांधी काली पट्टी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...