हरदोई, मई 21 -- कछौना। गुरुवार को कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया। धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मी आशीष सिंह गौर, सुमित शुक्ला, आदर्श कुमार, डॉक्टर करण, डॉक्टर उस्मान, अनिल, विकास, राखी, पंकज, पूजा, राजेश आदि कई सीएचसी अधीक्षक शैलेन्द्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों ने बताया तीन माह से मानदेय नही मिला है। जब तक वेतन का भुगतान नही होगा तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- वेतन के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन यह भी पढ़ें- मानदेय न मिलने पर संविदार्मियों ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...