हाथरस, मई 13 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनतर तले मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में जिलेभर के संविदा स्वास्थ्यकर्मी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने लंबित मानदेय सहित अन्य बकाया भुगतान की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही डॉ. राजीव रॉय और एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च एवं अप्रैल 2026 का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हो पाया है, जिससे कर्मचारियों एवं उन पर आश्रित परिवारजनों को गम्भीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला मानदेय, 21 से बहिष्क...