बदायूं, मई 22 -- तीन महीने से वेतन न मिलने के विरोध में एनएचएम के संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से बिनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग भटकने को मजबूर हुए। इससे पहले कर्मियों ने 18, 19 और 20 तारीख तक काला फीता बांधकर विरोध जताया था। मांग पूरी न होने पर 21 तारीख से पूरे प्रदेश के साथ यहां के कर्मचारी भी पूर्ण हड़ताल पर चले गए। इस संकट के बीच प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र पटेल और एक अन्य डॉक्टर ने मोर्चा संभाला और ओपीडी में मरीजों को देखा। डॉ. नरेंद्र पटेल ने बताया कि हड़ताल के बावजूद व्यवस्था संभाली गई, मरीजों को देखा गया और दवाएं भी वितरित की गईं ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से मरीज बेहाल यह भी पढ़ें- वेतन न मिलने से एनएचएम ...