संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की आईडी जारी किए जाने के निर्देश
रायबरेली, जून 17 -- रायबरेली,संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की आईडी जारी किए जाने के निर्देश दिए गए है। संविदा कर्मियों के द्वारा आए दिन मरीजों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार की शिकायतों के बाद न्यायालय की ओर से गंभीर रुख अख्तियार किया गया है। अब संविदा कर्मियों के उनके पद व नाम के साथ कार्य की आईडी जारी करते हुए अस्पतालों में प्रवेश करने के निर्देश दिए गए है। दीवानी कचहरी के सिविल कोर्ट की ओर से सीएमओ को जारी किए गए निर्देश में संविदा कर्मियों के लिए स्पष्ट किया गया है। जारी किए गए निर्देश में उल्लेख कि अब संविदा कर्मियों की आईडी जारी की जाए और उनके नाम पते के साथ उनके कार्य का पद का उल्लेख किया जाए। न्यायालय की ओर से जारी किए निर्देश का पालन करते हुए इसकी आख्या भी मांगी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.