कानपुर, मई 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने वेतन न मिलने पर सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। ढाई माह से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी। सीएमओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन एसीएमओ डॉ आरपी मिश्रा को दिया। यहां रोहित त्रिपाठी, अनुराग दास, शिवम द्विवेदी, सौरभ गुप्ता, हरिभान सिंह, प्रकाश गौतम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...