गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिहारी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर अपने कार्यों का निर्वहन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी किए जाने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा। घोषित कार्यक्रम के तहत 5, 6 और 7 अक्टूबर तक कर्मचारी काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध जारी रखेंगे। इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार कर जनपद मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन...