नोएडा, मई 8 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 800 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 21 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। दो महीने का वेतन न मिलने पर कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल की चेतावनी दी गई है। इस मामले में शुक्रवार को यूपी एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। गौतमबुद्ध एनएचएम के जिलाध्यक्ष डॉ. मतलूब ने कहा कि एनएचएम के तहत कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, डेटा आपरेटर और अन्य कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में परिवार के पालन पोषण का संकट है। यह भी पढ़ें- महिला स्वास्थ्य कर्मी ने मांग पूरा न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी उच्च अधिकारियों से बार-बार कहने के बाद भी वेतन नहीं मिल रहा है। महामंत्री आशुदीप ने क...