मुंगेर, अगस्त 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत हाल के दिनों में बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से छह विषयों में संविदा पर नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के लिये आगामी 25 अगस्त को पटना में आयोजित होने वाला ओरियेंटेशन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में लोक भवन, पटना द्वारा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सूचना भेज दी गयी है। बता दें कि बिहार सरकार द्वारा हाल में राज्य की सभी पंचायतों में कुल 221 नये राजकीय डिग्री कॉलेज खोले गये हैं। इसके तहत मुंगेर विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र वाले पांच जिलों में कुल 19 राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित किये गये हैं। इन नवनिर्मित कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजन...