बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली। स्वाले नगर में तैनात संविदा कार्यवाहक सफाई नायक पर क्षेत्र में दबंगई और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि वह आए दिन गाली-गलौज करता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि ने संगीता के परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना किला में 31 मार्च को शिकायत दर्ज कराई है। मामले की प्रति भी संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। लोगों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी को पद से हटाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...