हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी। जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने वेतन का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि होली का त्योहार नजदीक है, वेतन नहीं मिलने पर त्योहार मनाना भी मुश्किल है। उन्होंने जल्द भुगतान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। यहां शाखा अध्यक्ष महेश चंद्र, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष महेश कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...