सोनभद्र, मार्च 23 -- ओबरा। स्थानीय परियोजना में सफाई कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों को तीन माह से निकाल देने से नाराज श्रमिकों ने स्थानीय गांधी मैदान के सामने स्थित सी परियोजना के गेट के सामने उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को श्रमिकों ने सामूहिक रूप से एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया। यह सत्याग्रह आंदोलन सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक किया गया। इस दौरान श्रमिकों ने नारेबाजी करते हुए निष्कासित मजदूरों को काम पर वापस रखने की मांग किया। इस मौके पर अजीत शाहू, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सीपी माली, पशुपति नाथ विश्वकर्मा, योगेश दुबे, ज्योति, बानी ब्रत बनर्जी, लक्ष्मी, चंदा देवी, विमला देवी, प्रमिला देवी, राधा देवी, बिंदु देवी, राजकुमार, जवाहर यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अजीत शाहू एवं संचाल...