शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आह्वान पर शुक्रवार को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने संविदा श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सहायक श्रम आयुक्त तथा ओसीएफ के मुख्य महाप्रबंधक के माध्यम से उप श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कानपुर को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से हरियाणा सरकार की तर्ज पर संविदा श्रमिकों के लिए व्यापक और प्रभावी नीति लागू करने की मांग की गई। संघ ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रमिक संविदा व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके रोजगार, वेतन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की पर्याप्त सुरक्षा नहीं हो पा रही है। ज्ञापन में रोजगार की गारंटी, समय पर वेतन भुगतान, ठेकेदारों की मनमानी पर रोक तथा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- संविदा...