बांदा, जून 12 -- पैलानी। सब डिवीजन पैलानी मैं कार्यरत विद्युत संविदा कर्मी रामकिशोर तथा राजा भैया का पिछले दो माह से वेतन न दिए जाने से आक्रोशित हैं। विद्युत कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा है कि अगर आज रात तक उक्त विद्युत कर्मचारी का वेतन बहाल नहीं किया गया तो 13 मार्च को सभी विद्युत कर्मचारी संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करेंगे। विद्युत कर्मचारी हरि यादव, शिव विजय यादव लालू अशोक दीपेंद्र नवल किशोर जुगल किशोर अशोक सुरेश सिंह अमन सिंह सहित लगभग दो दर्जन विद्युत कर्मचारियों ने आज 33/11 सबडिवीजन पैलानी कालेश्वर विद्युत केंद्र में धरना प्रदर्शन किया। कहा है कि विद्युत कर्मचारी राम किशोर तथा राजा भैया जिसका दो माह से वेतन नहीं मिला पता करने पर सुपरवाइजर अधिकारियों का कहना है कि इन्हें बाहर कर दिया गया है , जबकि उक्त विद्युत कर्मचारी से ...