कन्नौज, जून 7 -- कन्नौज। विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत युवक की करंट लगने से मौत के बाद उसकी पत्नी ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है । सदर कोतवाली क्षेत्र के सराय साह मोहम्मद निवासी मधु कश्यप ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति दिलीप पुत्र रामकुमार विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन थे। शनिवार सुबह उन्हें अकबरपुर सराय स्थित पावर हाउस के सामने विद्युत लाइन पर कार्य करने के लिए भेजा गया था। कार्य शुरू करने से पहले शटडाउन लेने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते बिना सूचना दिए शटडाउन वापस ले लिया गया। इसी दौरान लाइन पर काम कर रहे दिलीप को ...