पीलीभीत, जून 5 -- पीलीभीत। जिला पंचायत दफ्तर के पास बिजली के करंट से गई संविदा लाइन मैन कर्मी की जान जाने के मामले में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने तीन सदस्सीय टीम गठित कर दी है। पूरे मामले में आसपास की गतिविधियों को कैमरा फुटेज आदि से भी चेक किया गया है। प्राथमिक तौर पर डीएम के सामने जो रिपोर्ट आई। उसमे पूरा मामला 18 से बीस मिनट का बताया गया है। बीते दिवस मंगलवार को बिजली विभाग के लाइन मैन विजय की मौत उस वक्त हो गई थी। जब वह फाल्ट को सही करने के लिए काम कर रहा था। उस वक्त आए करंट से वह नीचे गिर पड़ा था। यह भी पढ़ें- डीएम ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता का वेतन रोका बताया गया कि उसके गिरने के बाद उसे मदद मिलने में लंबा वक्त लग गया। इसको लेकर व्यवस्थाओं और संसाधनों पर सवाल उठने लगे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्...