मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- थाना क्षेत्र के गांव मोलाहेड़ी निवासी सोनू कुमार की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। सोनू कुमार बेगराजपुर बिजली घर में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सोनू कुमार पुत्र हरेंद्र शटडाउन लेकर गांव जड़ौदा में हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे तुरंत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव अहसान त्यागी मौके पर पहुंचे।उन्होंने विद्युत विभाग के आलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.