रामपुर, अप्रैल 21 -- स्वार। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश के बैनर तले मंगलवार को संविदा कर्मियों ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स निगम में शामिल किए जाने की मांग जोर-शोर से उठाई। सत्याग्रह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारी विभाग और उपभोक्ताओं के हित में दिन-रात अपनी जानों को जोखिम में डालते हुए कार्य करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आउटसोर्स निगम में शामिल नहीं किया जा रहा है और यह अन्याय है। कर्मचारियों का कहना था कि यदि सरकार उन्हें निगम में समाहित करती है तो उनके रोजगार बढेगा और परिवार को बेहतर सहूलत मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- संविदाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया यह उ...