संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण को लेकर प्रो. ललित तिवारी ने प्रभारी मंत्री खजान दास को सौंपा ज्ञापन
नैनीताल, जून 19 -- नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रो. तिवारी ने मंत्री से मांग की कि संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण की कट-ऑफ डेट 2026 निर्धारित की जाए। साथ ही उन्होंने संविदा प्राध्यापकों का वेतन यूजीसी नियमानुसार किए जाने की पुरजोर मांग रखी। इस दौरान प्रो. तिवारी ने पॉलिटेक्निक चुंगी रोड पर गत वर्ष हुए भूस्खलन के स्थल का ट्रीटमेंट कर सड़क को दुरुस्त करवाने का मुद्दा भी उठाया। इस पर नितिन कार्की के अनुरोध पर मंत्री खजान दास ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विवि के परिसरों में 20 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश यह भी पढ़ें- विनियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.