लखनऊ, मार्च 30 -- संविदा पर महिला बस कंडक्टरों की सीधी भर्ती एक अप्रैल को हजरतगंज स्थित सप्रू मार्ग के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर होगी। इंटरमीडियट पास और सीसीसी प्रमाण पत्र होने पर महिलाएं परिचालक पद के लिए आवेदन कर सकेंगी। भर्ती प्रक्रिया सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगी। 2.16 पैसे प्रति किलोमीटर आधारित वेतन के साथ ईपीएफ, फ्री यात्रा पास और रात्रि भत्ता मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...