संविदा चालक का टेस्ट देने आए युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी पनकी ने मामले की जानकारी परिजन को दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने आरोप लगाया कि ट्रेन में अधिक भीड़ होने से धक्कामुक्की के दौरान गिरने से उनकी मौत हुई। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर अंतर्गत ग्राम उड़नवापुर निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ जीतू चालक थे। परिवार में पिता रामसेवक सिंह और बड़ा भाई उपेंद्र हैं। परिजन ने बताया कि सोमवार को देवेंद्र रोडवेज विभाग के झकरकटी बस अड्डे में संविदा चालक के लिए टेस्ट देने आया था। देर शाम को वह ट्रेन से घर लौट रहा था। आरोप है कि ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह गेट पर खड़े थे। इस दौरान धक्कामुक्की में भाऊपुर और मैथा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनके मोबाइल से परिजन को घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.