झांसी, मई 24 -- झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अठौंदना रोड पर शनिवार देर रात 11 केवी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। रक्सा थाना क्षेत्र के ढिकौरा गांव निवासी 32 वर्षीय रोहित राजपूत पुत्र हेमराज राजपूत विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के रूप में लाइनमैन था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी नंदनपुरा पावर हाउस में थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात वह नाइट ड्यूटी पर गया था। इसी दौरान अठौंदना 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने की सूचना मिली। इसके बाद रोहित ट्रॉली लेकर एक अन्य कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचा। बताया गया कि पोल पर चढ़ने से पहले रोहित ने एसएसओ को फोन कर लाइन बंद होने की जानकारी ली थी। अनुमति ...