अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा, संवाददाता। जोया सीएचसी में 25 फरवरी को आत्महत्या करने वाले संविदा कर्मी अंकुर चीमा की पत्नी ने गुरुवार को परिजनों व ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए डिडौली कोतवाल को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव भेड़ा भरतपुर के निवासी मृतक अंकुर चीमा जोया सीएचसी में नर्सिंग में संविदा कर्मी के पद पर तैनात थे। 25 फरवरी को अंकुर ने सरकारी आवास में पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। आत्मघाती कदम उठाने से 24 घंटे पहले ही वह बलरामपुर में रहने वाली पत्नी से मिलकर लौटे थे। उनकी पत्नी गरिमा सिंह बलरामपुर जिले में प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका...