फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जिला मैनपुरी के थाना करहल के गांव सहजनपुर निवासी 45 वर्षीय रविंद्र कुमार पुत्र बदन सिंह करहल रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर मेंटीनेंस के पद पर तैनात था। वह प्रत्येक दिन की तरह बुधवार सुबह विद्युत उप केंद्र पर ड्यूटी पर पहुंचा। जहां देर शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। विद्युत उप केंद्र पर तैनात अन्य कर्मचारी उसे सीएचसी सिरसागंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...