संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बस्ती, मई 20 -- हर्रैया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई। यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 20 मई तक वेतन भुगतान को लेकर कोई सकारात्मक सूचना नहीं मिलती है तो 21 मई से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी संविदा कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान डॉ. उमेश कुमार, कृष्ण मोहन सिंह, अंकित सिंह, अमित सिंह, माया साहू, नसीमा अंसारी, शालिनी मिश्रा, अवधेश पाल, कृष्णावती वर्मा, अखिलेश पाल सहित सीएचसी के समस्त संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वेतन न मिलने पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध यह भी पढ़ें- नाराज कर्मियों ने दिया कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.