शाहजहांपुर, मार्च 18 -- बिजली निगम के संविदा कर्मियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना और मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल के नेतृत्व में कर्मियों ने छंटनी के बाद दोबारा कार्य पर रखने की मांग की। कर्मियों ने कार्यदायी संस्था ग्लोबल कंपनी पर आरोप लगाया कि अब तक पहचान पत्र और ईएसआई कार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। दुर्घटना की स्थिति में कैशलेस इलाज की सुविधा भी सुनिश्चित नहीं है। इसके अलावा मार्च 2022 से अप्रैल 2023 तक 11 माह का ईपीएफ बकाया बताया गया। कई कर्मियों की ईपीएफ आईडी भी नहीं बनी है। कुछ कर्मियों का वेतन भी लंबित है। कर्मचारियों ने बकाया भुगतान और सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.