मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर ने 2001 से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 तक मांग पूरी न होने पर एक मई से आंदोलन किया जाएगा। बाद में उन्होंने बुद्धविहार स्थिति एक होटल में प्रेम बाबू वाल्मीकि, राजेंद्र सहदेव, सुनील लश्करी और अजय राजवर को प्रांतीय कमेटी का सदस्य मनोनीत किया। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष को पद मुक्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...