नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों की जगह पर अब संविदा कर्मचारियों को नियमितिकरण कर नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इसके मद्देनजर सेवानिवृत कर्मचारियों के बाद रिक्त पदों पर अतिरिक्त भर्ती सुनिश्चित की जा सकेगी। निगम का उद्देश्य है कि विभागों में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद वहां पर लंबे समय तक पद रिक्त न रहें। इससे निगम जोन के वार्ड स्तर पर कई काम भी प्रभावित होने से संबंधित मामले सामने आए हैं। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों की जगह पर संविदा कर्मचारियों को नियमित कर वहां पर नियुक्ति करेंगे। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए निगम के अतिरिक्त आयुक्तों व सभी विभाग प्रमुखों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...