बोकारो, अगस्त 13 -- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से रांची के खेलगांव में 70 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल में भागीदारी के लिए राज्यस्तरीय खुली कुश्ती टीम के खुली चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस राज्यस्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता में बोकारो जिले से जिला रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास के अनुज कुमार व सोनू महतो ने हिस्सा लेकर कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर जिला रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास के अनुज कुमार व सोनू महतो का चयन एसजीएफआई नेशनल के लिए हुआ है। अब दोनों खिलाड़ी एसजीएफआई राष्ट्रीय टूर्नामेंट में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन दोनों खिलाडि़यों के चयन पर जिला रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास के प्राचार्य हरे कृष्ण वागभट्ट व स्कूल के...