संविदा कर्मियों की कमी से बढ़ी विद्युत दुर्घटनासंविदा कर्मियों की कमी से बढ़ी विद्युत दुर्घटना
लखनऊ, जून 10 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने विद्युत उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की कमी को लेकर चिंता जताई है। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रबंधन ने 15 मई 2017 को 8 घंटे की 3 रोटेशन शिफ्ट के लिए 4 संविदा परिचालकों और 4 श्रमिकों (कुल 8) की तैनाती का आदेश दिया था। हालांकि, वर्तमान में इस आदेश का उल्लंघन कर केवल 03 संविदा परिचालकों से ही काम कराया जा रहा है। इसके कारण कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे अत्यधिक थकावट और तनाव में हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि पर्याप्त नींद न मिलने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। संघ ने जल्द से जल्द सभी 8 पदों पर तैनाती करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.