मैनपुरी, जुलाई 30 -- उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को जिले में बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया। संघ के जिला संरक्षक सुबोध यादव एवं जिलाध्यक्ष सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व में संविदा कर्मियों ने विभिन्न बिजली घरों पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने विभाग के लिए किए जाने वाले राजस्व वसूली (बिलिंग व कलेक्शन) कार्य का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। जिला संरक्षक सुबोध यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन और ठेकेदारों की मिलीभगत से संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों का मानसिक और आर्थिक शोषण चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए बिना किसी पूर्व नोटिस या कारण के अनुभवी सब-स...