गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने सोमवार को विरोध में उतर आए। एनएचएम कर्मचारी संघ ने काली पट्टी बांधकर और संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित काम और ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रभावित रही। संघर्ष समिति से जुड़े संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मचारियों ने कोई भौतिक या ऑनलाइन कार्य नहीं किया। इसके चलते टीबी मरीजों की ऑनलाइन एंट्री और नोटिफिकेशन, नियमित टीकाकरण (आरआई) से जुड़े कार्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का ऑनलाइन डेटा अपडेट और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मी ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध...