सोनभद्र, अप्रैल 1 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बुधवार को विद्युत उपकेंद्र बभनी पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान किये जाने की मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में उन संविदा कर्मियों को तत्काल कार्य पर वापस लेना और उनका रुका हुआ वेतन दिलाना शामिल है, जिन्हें बिना पूर्व सूचना के काम से हटा दिया गया था। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों ने सभी उपकेंद्रों पर पुर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, दुर्घटनाग्रस्त संविदा कर्मियों को तत्काल मुआवजा भुगतान करने और सभी संविदा कर्मियों के लिए ईएसआई कार्ड व पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि दोनों खंडों में विभाग के माध्यम से ...