बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में संविदा कर्मचारियों की बैठक हुई। इस दौरान डीएम को संबोधित ज्ञापन एसीएमओ डा. सुनील कुमार और डीपीएम हरि प्रसाद को सौंपा गया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। बैठक में संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के खिलाफ आए दिन शिकायतें होती रहती हैं। शिकायत के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने के लिए उचित समय दिया जाए। इसके साथ ही शिकायत का औचित्य और शिकायत करने वाले व्यक्ति की दुर्भावना का भी परीक्षण कर लिया जाए। जांच के बाद रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। संगठन के महामंत्री डा. तहसीन रजा ने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के ख...