गंगापार, सितम्बर 26 -- लखनऊ में 21 सितंबर को दो सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्ण मार्च कर रही एएनएम पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में संविदा एएनएम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। संविदा एएनएम ने बताया कि जनपद प्रयागराज की संविदा एएनएम द्वारा 24 सितंबर से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना देने का निर्णय लिया गया है। कार्य बहिष्कार लंबा चलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण, प्रसव तथा अन्य कर को बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर किरण कुमारी, सोनू सिंह, आरती सिंह, नेहा सिंह, खुशबू सिंह, संध्या, खुशबू, अमिता, नीलम, अर्चना, पूनम, सविता, सरिता, सुषमा आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: कार्य बहिष्कार को लेकर सीएमओ को दिया पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की...