सोनभद्र, जुलाई 19 -- अनपरा,संवाददाता। जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू की बैठक शनिवार देर शाम लाल मैदान अनपरा में हुई जिसमें परियोजना में कार्यरत मजदूरों को शासनादेश अनुसार मजदुरी का भुगतान नहीं किये जाने का आरोप लगाया। श्रमिक यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में मजदूरों के बड़े आन्दोलन के बाद सरकार शासनादेश जारी किया लेकिन उसका भी अनुपालन नही हो रहा है। कहा कि महंगाई को देखते हुए न्यूनतम निर्धारित मजदूरी 26000 रुपये होनी चाहिए लेकिन मजदूरों को जो देने का आदेश हुआ वह भी मजदूरों को नही मिल रहा। संगठन ने मांग की है कि एनटीपीसी के तरह मैन पावर को देखते हुए टेन्डर मंजूर किये जाय लेकिन ऐसा न कर मजदूरों के हक़ को मारा जा रहा है हर हाल में न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से भुगतान कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है । बैठक में एमजीआर में का...