संविदाकर्मी से बदसलूकी पर हटाए गए जेई बहुआ
फतेहपुर, जून 4 -- फतेहपुर। उपभोक्ता के साथ मिलकर संविदाकर्मी के साथ बदजुबानी करना जेई बहुआ को महंगा पड़ गया। संविदाकर्मियों के मुखर होने पर विभाग ने उन्हें हटा दिया है। वहीं महिचा मंदिर उपकेंद्र में संविदा कर्मी के झुलसने की घटना में यहां के जेई को भी हटा दिया गया। दोनों मामलों को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए एसई अनिल वर्मा ने कार्रवाई की है। बीते दिनों पोल लगाने और लाइन खींचने का काम करते समय जेई बहुआ कमल कुमार ने एक संविदाकर्मी के साथ बदजुबानी की थी। जिसके बाद संगठन के नेताओं ने लामबंद होकर एसई से मिलकर मामले का विरोध दर्ज कराया। इसपर खबर का प्रकाशन होने के बाद एसई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेई कमल कुमार को बहुआ उपकेंद्र से हटाकर असोथर भेज दिया, जबकि प्रयागराज में तैनात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.