लखनऊ, मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ मध्यांचल प्रबंधन द्वारा संविदाकर्मियों की छंटनी के विरोध में आठ अप्रैल को मध्यांचल एमडी का घेराव करेगा। संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद ने शुक्रवार को एवरेडी तिराहे पर बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन ने नियमों और समझौतों को ताक पर रखकर लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों (मध्य, जानकीपुरम, गोमतीनगर और अमौसी) से सैकड़ों लाइनमैन और कंप्यूटर ऑपरेटरों को कार्य से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि 23 मई 2025 को पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के साथ हुए समझौते के तहत एक 'मानक समिति' का गठन किया गया था। समिति की रिपोर्ट आने से पहले ही कर्मचारियों को हटाना आपसी समझौते और अनुबंध की शर्तों का सीधा उल्लंघन है।संगठन के महामंत्री देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि 01 अप्रैल से लखनऊ के मध्य क्षेत्र से...